Karate Championship: शिवमंदिर धर्मशाला में हाल ही में आयोजित जिला कराटे चैंपियनशिप 2025 में रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अकादमी के 33 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का **अकादमी निदेशक विवेक राठौड़ (चतुर्थ डैन ब्लैक बेल्ट), मुख्य प्रशिक्षक अमन राठौड़ (तृतीय डैन ब्लैक बेल्ट), प्रशिक्षक कृष्णा और अरुणा राठौड़** तथा **अभिभावकों** द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने बच्चों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और भविष्य की तैयारियों के लिए प्रेरित किया।
**विवेक राठौड़** ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य है कि पांवटा साहिब के बच्चों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए। हम उन्हें हरसंभव मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अकादमी का उद्देश्य बच्चों का भविष्य मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उज्ज्वल बनाना है।”
पदक जीतने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं:
अद्वैत मोहिन्द्रू (स्वर्ण), सानवी (दो स्वर्ण), रयान उस्मानी (स्वर्ण, रजत), अगस्त्य गुप्ता (स्वर्ण, रजत), अंजलि राणा (रजत, कांस्य), प्रभमन कौर (स्वर्ण, कांस्य), सुकृति (दो स्वर्ण), अरना (स्वर्ण), आध्या (रजत), अनंजय कुमार (रजत), यशिका (स्वर्ण, कांस्य), अन्नन्या दत्ता (कांस्य), सुप्रित शर्मा (दो स्वर्ण), पूजा सिंह (स्वर्ण, रजत), अयान सिंह (स्वर्ण, रजत), इनाया सिंह (दो स्वर्ण), इश्मीत कौर (स्वर्ण, कांस्य), ऋतम्बरा (स्वर्ण), समर्पण (रजत, कांस्य),
* समायरा रोफेका (रजत, कांस्य), काव्यांश (स्वर्ण, कांस्य), परिधि (रजत), अपर्णा (स्वर्ण), सुमित (स्वर्ण), रितिक (स्वर्ण), शिवानी (कांस्य), सीरत बेदी (स्वर्ण, कांस्य), कृष्णांश ठाकुर (स्वर्ण), अक्ष मुल्तानी (स्वर्ण, रजत), इकनूर सिंह (कांस्य), कामाक्षी भारद्वाज (दो रजत), अवयुक्त शर्मा (स्वर्ण, रजत)।
अकादमी के प्रशिक्षकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने की सलाह दी है। रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी निरंतर क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने के प्रयास में लगी हुई है।