BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurin Himachal: मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी...

in Himachal: मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी जनसमस्याएं

 

Advt Classified

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने स्थानीय निवासियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतीपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

दाड़ो देवरिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया देवेंद्र ठाकुर सहित ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा, सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, दयाल प्यारी, विश्वजीत सिंह पंवार, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Bhim Singh
Bhim Singhhttps://digitalsirmaur.com
मैं डिजिटल सिरमौर मीडिया का संपादक एवं सस्थापक हूँ। मेरा मीडिया के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में लगभग 10 सालों का अनुभव न्यूज़ लेखन और समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने में है। राजनीति, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, समाजिक मुद्दों, या अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में खबरे लिखना पसंद हैं और पाठकों को ताजातरीन घटनाओं और मुद्दों पर स्पष्ट, निष्पक्ष लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »