BHUSHAN
HomeDigital IndiaHimachal Congress: हिमाचल कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना

Himachal Congress: दिल्ली। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी जोरों पर है। इसी सिलसिले में आज दोपहर 1:30 बजे 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Advt Classified

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे, जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इसमें मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, दोनों सह प्रभारी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सरकार के आठ कैबिनेट मंत्री इस बैठक का हिस्सा होंगे।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की रूपरेखा पर चर्चा कर सकता है और इसमें शामिल नेताओं से रायशुमारी के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिन मंत्रियों को इस बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है, उनमें कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह बैठक पहले सोमवार शाम को प्रस्तावित थी, लेकिन रविवार को ही मंत्रियों को नया शेड्यूल भेज दिया गया। बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जिन्हें रविवार को चंबा पहुंचना था, खराब मौसम के चलते वहां नहीं जा सके और दिल्ली में ही रुके रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात भी की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में भी संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

कांग्रेस के इस उच्चस्तरीय मंथन के बाद प्रदेश में संगठनात्मक परिवर्तन और नई कार्ययोजनाएं सामने आ सकती हैं।

Bhim Singh
Bhim Singhhttps://digitalsirmaur.com
मैं डिजिटल सिरमौर मीडिया का संपादक एवं सस्थापक हूँ। मेरा मीडिया के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में लगभग 10 सालों का अनुभव न्यूज़ लेखन और समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने में है। राजनीति, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, समाजिक मुद्दों, या अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में खबरे लिखना पसंद हैं और पाठकों को ताजातरीन घटनाओं और मुद्दों पर स्पष्ट, निष्पक्ष लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »