Death: ग्राम पंचायत अम्बोया के निवासी जोगिंदर सिंह, जो कुछ समय पहले पांवटा साहिब में हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ने आज शाम अंतिम सांस ली।

घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पांवटा साहिब ले जाया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी स्थिति नाजुक बनी रही। जोगिंदर सिंह की सहायता के लिए गांव के लोगों और समाजसेवियों ने आर्थिक मदद भी जुटाई थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और स्थानीय लोग गहरे दुःख में हैं। जोगिंदर सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार की रस्में कल गांव में पूरी की जाएंगी।