विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अंबोया के निवासी जोगेंद्र सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां उनकी सर्जरी होनी है।

आर्थिक स्थिति कमजोर, मदद की गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगेंद्र सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उनके इलाज में कठिनाई हो रही है। उनके परिवार ने क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि उनके इलाज में मदद मिल सके।
सहायता के इच्छुक लोग दिए गए Google Pay नंबर के माध्यम से सहयोग कर सकते हैं। यहाँ पर उनके भाई संदीप का google pay नंबर दिया गया है 8894136094 यह नंबर sandeepsagar के नाम से आप सभी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।