Sirmaur News: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए इस वर्ष जमा दो का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत दर्ज किया। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कला संकाय में गुनगुन और कनिका संयुक्त रूप से अव्वल
आर्ट्स संकाय में गुनगुन शर्मा और कनिका देवी ने 500 में से 450 अंक (90%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। चांदनी ने 445 अंक (89%) के साथ द्वितीय और दीया ने 443 अंक (88%) प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञान संकाय में मन्नत ने मारी बाज़ी
साइंस स्ट्रीम में मन्नत शर्मा ने 438 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अशिता 431 अंकों के साथ द्वितीय और दिशांत 427 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
वाणिज्य संकाय में शगुन रही शीर्ष पर
कॉमर्स संकाय में शगुन ने 408 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशिमा 399 अंकों के साथ द्वितीय और रोहित 381 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र नेगी ने मीडिया से बातचीत में इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए समस्त शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, *”विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद संतोषजनक रहा है। यह टीमवर्क, समर्पण और परिश्रम का प्रतिफल है। शिक्षकगणों की मेहनत और छात्रों की लगन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।” उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शैक्षणिक गुणवत्ता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
–